विल यू बी माय वेलेंटाइन
वेलेंटाइन डे का नवयुवकों और नवयुवतियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वेलेंटाइन डे पर लोग अपने प्यार से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन डे अब एक त्यौहार की तरह मनाश जाने लगा है। वेलेंटाइन डे पश्चिम की देने है। भारत में लोगों को पहले वेलेंटाइन डे के बारे में ज्यादा पता नहीं था। लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत में भी वेलेंटाइन डे काफी लोकप्रिय हो गया है। वेलेंटाइन सप्ताह की शुरूआत 7 फरवरी से ही हो जाती है।
8 फरवरी प्रपोज डे: 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। यदि आप भी किसी को पसंद करते हैं तो यह दिन आपके लिए बिल्कुल सही है। या आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो भी आप इस दिन अपनी भावनाऔं को सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं। यदि आप किसी को पसंद करते है तो यह सही दिन है। इस दिन आप अपनी प्यार और दोस्ती की भावनाओं को उस तक पहुंचाएं। इस दिन आप उसे बताएं कि आपके जीवन में उसका क्या स्थान है।
No comments:
Post a Comment